भारत
जरा संभलकर! सड़क पर दौड़ रही मौत, बुजुर्ग के साथ हुआ कुछ ऐसा...
jantaserishta.com
30 Nov 2022 5:43 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखकर लोगों की रूह कांप गई.
डोंबिवली: महाराष्ट्र (Maharashtra) के डोंबिवली (Dombivli) में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत का वीडियो सामने आया है. जिस समय यह घटना हुई उस दौरान सड़क पर कई लोग मौजूद थे. मगर, किसी ने भी घटना होते हुए नहीं देखी. बाद में बुजुर्ग की सिर कुचली लाश सड़क पर पड़ी देखकर लोगों की रूह कांप गई. मरने वाले बुजुर्ग व्यक्ति का नाम शिवराम धोत्रे है.
दरअसल, मंगलवार शाम को 68 साल के शिवराम धोत्रे पैदल दत्तनगर परिसर में किसी काम से जा रहे थे. सड़क पर जाते शिवराम के पीछे आवारा सांड भी चल रहा था. इसी दौरान शिवराम के पास से एक बस गुजरती है.
घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि बस के आने के कुछ पल पहले ही आवारा सांड शिवराम को पीछे से टक्कर मारता है. सांड की टक्कर से बुजुर्ग सड़क पर अपनी दाईं ओर गिरते हैं. इतने में ही उनके करीब से गुजर रही बस के पहिए बुजुर्ग के सिर से ऊपर से निकल जाते हैं.
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना से ऐसा लग रहा है कि उस दौरान किसी को कुछ पता ही नहीं चला. दरअसल, आवारा सांड जिस समय बुजुर्ग को टक्कर मार रहा था, उसी वक्त बस वहां से गुजरती है. इसलिए सड़क की दूसरी तरफ मौजूद लोगों को घटना का पता ही नहीं चलता.
सांड की टक्कर से बुजुर्ग शिवराम सड़क पर दाहिनी ओर गिर जाते हैं. बस वाला भी कुछ समझ नहीं पाता और बस उनके सिर के ऊपर से निकाल देता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





