भारत

हो जाएं सावधान! साइबर ठगी का अनोखा मामला आया सामने

jantaserishta.com
5 Jun 2022 2:37 PM IST
हो जाएं सावधान! साइबर ठगी का अनोखा मामला आया सामने
x

लखनऊ: साइबर जालसाजों ने बिजली बिल जमा न होने पर कनेक्शन कटने का डर दिखाकर खाते से करीब एक लाख रुपये उड़ा लिए। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। बीबीडी के प्रेसीडेंसी टावर निवासी दिव्या मौर्या अपर श्रम आयुक्त पद से सेवानिवृत्त पिता चन्द्रमणि लाल के साथ रहती हैं।

दिव्या के मुताबिक बीते उनका बचत खाता मटियारी स्थित आईसीआईसीआई बैंक में है। बुधवार को उनके पास एक फोन आया। जिसने अपना परिचय बिजली विभाग के कर्मचारी के रूप में दिया। उसने कहा कि पिछले महीने का जो बिल आपने ऑनलाइन जमा किया है उसकी डिटेल मिल नहीं पा रही है।
बिजली के जमा हुए बिल को वेरीफाई कराने के लिए क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड कर लें। बिल वेरीफाई नहीं कराएंगी तो आपिा बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। जालसाज की बातों में आकर ऐप डाउनलोड करते ही दिव्या के खाते से 99915 रुपये खाते से कट गए। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज देख उनके होश उड़ गए। इंस्पेक्टर बीबीडी के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से पड़ताल कर जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story