भारत

रहें सावधान! पुलिस अफसर को आया कॉल, कहा- 25 लाख जीत गए, फिर...

jantaserishta.com
9 Oct 2022 2:23 PM IST
रहें सावधान! पुलिस अफसर को आया कॉल, कहा- 25 लाख जीत गए, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: हाल के दिनों में ऑनलाइन फ्रॉड के कई मामले सामने आए हैं. इस बीच एक ठग ने पुलिसकर्मी को ही अपना शिकार बनाने की कोशिश कर डाली. उसने पुलिस अधिकारी को फोन कर केबीसी (KBC) में इनाम जीतने का लालच दिया और बैंक डिटेल निकलवाने की कोशिश की.

खुद एमपी पुलिस में दारोगा भागवत प्रसाद पांडेय (Bhagwat Prasad Pandey) ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक अनजान शख्स उन्हें कॉल करता है और दावा करता है कि वह KBC से बोल रहा है. लेकिन कॉल करने वाले को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह एक पुलिसकर्मी को झांसे में लेने की कोशिश कर रहा है.
फोन पर शख्स कहता है कि आपने 25 लाख का इनाम जीत लिया है. इसके बाद वह पैसे खाते में भेजने के लिए बैंक डिटेल मांगता है. शख्स बैंक की पासबुक की फोटो व्हाट्स ऐप पर भेजने के लिए कहता है. हालांकि, जब पुलिसकर्मी ने घर दूर होने का बहाना बनाया और डिटेल देने में आनाकानी तो शख्स ने फोन काट दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story