भारत

कार्यालय में घुसकर बीडीओ की पिटाई

jantaserishta.com
22 Nov 2022 8:22 AM IST
कार्यालय में घुसकर बीडीओ की पिटाई
x
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड कार्यालय में घुसकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बीडीओ को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीडीओ ने मारपीट का आरोप पातेपुर के प्रखंड प्रमुख के पति गणेश राय और उनके समर्थकों पर लगाया है।
पातेपुर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि वे सोमवार को दोपहर में कार्यक्षेत्र से लौटकर कार्यालय पहुंचे ही थे और अपने चैंबर में गए ही थे कि कुछ लोग कार्यालय में घुस गए और अचानक हमला कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड प्रमुख के पति उनसे प्रति महीने रंगदारी की मांग कर रहे हैें।
बीडियो ने आरोप लगाया है कि 2 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी, नहीं देने पर धमकाने के लिए मारपीट किया गया है।
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी प्रखंड कार्यालय पहुंची और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बीडीओ की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story