भारत

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली छोड़ेंगे पद, ये वजह आई सामने

jantaserishta.com
28 Oct 2021 7:56 AM IST
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली छोड़ेंगे पद, ये वजह आई सामने
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी एटीके मोहन बागान में अपना पद छोड़ेंगे, जिससे कि हितों में टकराव की संभावना से बचा जा सके. गांगुली फुटबॉल क्लब एटीके मोहन बागान में निदेशक हैं.

कोलकाता के दिग्गज औद्योगिक घराने आरपी संजीव गोयनका समूह के नई आईपीएल लखनऊ फ्रेंचाइजी रिकॉर्ड 7090 करोड़ रुपये में खरीदने के कुछ दिनों बाद गांगुली ऐसा कर सकते हैं.
संजीव गोयनका ने सीएनबीसी-टीवी 18 से कहा, 'मुझे लगता है कि वह मोहन बागान में पूरी तरह से पद छोड़ देगा. यह घोषणा सौरव को करनी है. '
पता चला है कि पूर्व भारतीय कप्तान ने एटीके मोहन बागान में अपनी भूमिका छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस क्लब में गांगुली की हिस्सेदारी है और गोयनका भी इस क्लब के सह मालिक हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story