भारत

बीसीएएस ने थाई स्माइल एयरवेज के विमान में हुए विवाद पर मांगी रिपोर्ट, VIDEO

jantaserishta.com
29 Dec 2022 6:21 PM IST
बीसीएएस ने थाई स्माइल एयरवेज के विमान में हुए विवाद पर मांगी रिपोर्ट, VIDEO
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एविएशन सिक्योरिटी वॉचडॉग, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने थाईलैंड में थाई स्माइल एयरवेज की बैंकॉक-कोलकाता फ्लाइट में हुए इन-फ्लाइट विवाद पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के एक वीडियो का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बीसीएएस ने मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
26 दिसंबर को हुई इस घटना के वीडियो में दो यात्री आपस में झगड़ते दिख रहे हैं जबकि चालक दल के सदस्य और अन्य यात्री बीच-बचाव कराने की कोशिश कर रहे हैं।
चालक दल के सदस्यों द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद एक यात्री द्वारा सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करने से इनकार करने के बाद लड़ाई छिड़ गई थी, जब फ्लाइट बैंकॉक से कोलकाता के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story