Top News

बीसीए छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस दोस्तों से कर रही पूछताछ

jantaserishta.com
2 Dec 2023 11:17 AM IST
बीसीए छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस दोस्तों से कर रही पूछताछ
x

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 इलाके में एक बीसीए के छात्र ने खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

छात्र अपनी बहन के साथ ग्रेटर नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मूल रूप से वह देवघर, झारखंड का रहने वाला है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 1 नवंबर को थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत छात्र राजमणि पुत्र संजय कुमार राय, निवासी विलियम्स टाउन, जिला देवघर, झारखंड, उम्र 22 ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर सेक्‍टर अल्फा 2 में जाकर छानबीन शुरू की।

मृतक अपनी बहन के साथ सेक्टर अल्फा 2 में रहकर बीसीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। गौरतलब है की इससे पहले भी कई और छात्रों ने आत्महत्या की है और उन पर पढ़ाई का बोझ रहता है। फिलहाल इस मामले में भी पुलिस घर वालों और छात्र के दोस्तों से पूछताछ कर रही है और असल वजह पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story