भारत
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग: जामिया विवि के 4 छात्र हिरासत में लिए गए
jantaserishta.com
25 Jan 2023 5:01 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से जुड़े चार छात्रों को हिरासत में लिया गया है। बुधवार शाम जनसंचार विभाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी के विवादास्पद वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग की घोषणा के बाद कक्षाएं निलंबित कर दी गईं। इस बीच, पुलिस टीमों को विश्वविद्यालय गेट के पास तैनात किया गया है।
डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग शाम 6 बजे के आसपास निर्धारित की गई थी। हालांकि, विश्वविद्यालय ने मंगलवार को कहा था कि एसएफआई द्वारा स्क्रीनिंग की घोषणा के बाद प्रशासन परिसर में किसी भी अनधिकृत सभा की अनुमति नहीं देगा।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में सोमवार देर शाम उस समय जमकर हंगामा हुआ था जब छात्रों ने आरोप लगाया कि बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री देखने के दौरान उन पर पत्थरों से हमला किया गया।
हालांकि, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी. ने पथराव की खबरों का खंडन किया।
घटना के बारे में पूछे जाने पर डीसीपी ने कहा, मैं फिर से दोहराता हूं कि अभी तक ऐसी किसी घटना की सूचना हमें नहीं मिली है।
डीसीपी ने कहा, अगर हमें जेएनयू के किसी भी वर्ग से शिकायत मिलती है, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के कार्यालय में इंटरनेट सेवा और बिजली कनेक्शन मंगलवार को करीब तीन घंटे के लिए बंद कर दिया गया। कुछ छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी वृत्तचित्र दिखाना चाहते थे।
जेएनयू प्रशासन ने पहले छात्रों से डॉक्यूमेंट्री - 'इंडिया: द मोदी क्वेस्चन' की स्क्रीनिंग रद्द करने के लिए कहा था।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ी चेतावनी देते हुए छात्रों से कहा कि यदि कोई भी डॉक्यूमेंट्री देखता है तो विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





