भारत

आसमान में उड़ रहे विमान के अंदर घुसा चमगादड़, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Admin2
28 May 2021 1:30 PM GMT
आसमान में उड़ रहे विमान के अंदर घुसा चमगादड़, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
x

एयर इंडिया का एक विमान आसमान में था और अचानक उसमें चमगादड़ दिखने से सनसनी फैल गई। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी और विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया। घटना गुरुवार की है।

एयर इंडिया के विमान ने तड़के 2:20 पर न्यूवार्क (अमेरिका) के लिए उड़ान भरी थी। विमान को उड़े करीब 30 मिनट हो चुके थे और इसके बाद अंदर एक चमगादड़ नजर आया। पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया। एयर इंडिया के अधिकारी ने एएनआई से कहा, ''AI-105 DEL-EWR विमान के लिए लोकल स्टैंडबाय इमर्जेंसी घोषित की गई थी और विमान को वापस उतारा गया। वापसी पर पता चला कि केबिन में क्रू मेंबर्स ने चमगादड़ देखा। वन्यजीव विभाग के कर्मियों को इसे निकालने के लिए बुलाया गया।''

डीजीसीए अधिकारियों ने कहा कि विमान में धुआं करने के बाद मरे हुए चमगादड़ को निकाला गया। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एएनआई को बताया, '' एयर इंडिया के B777-300ER एयरक्राफ्ट VT-ALM का संचालन दिल्ली-न्यूवार्क के बीच होता है। केबिन में चमगादड़ दिखने की वजह से विमान को वापस उतारा गया।''

Next Story