बाटला हाउस एनकाउंटर: मौत की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकी, 21 मार्च को सुनवाई

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में बहुचर्चित बटला हाउस एनकाउंटर केस में दोषी करार दिए जा चुके इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी आरिज खान को ट्रायल कोर्ट से मिली फांसी की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) 21 मार्च को सुनवाई करेगा.जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश जारी किए.वहीं, हाई कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत से मिली संदर्भ की सुनवाई अरिज खान द्वारा मृत्युदंड के खिलाफ दायर अपील के साथ की जाएगी. बता दें कि जब एक निचली अदालत किसी मामले में किसी व्यक्ति को मौत की सजा सुनाती है, तो उसके फैसले की जांच हाई कोर्ट द्वारा मौत की सजा की पुष्टि के लिए दलीलें सुनकर की जाती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





