भारत

जमीनी विवाद के चलते की भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Jan 2025 3:57 PM IST
जमीनी विवाद के चलते की भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x
एसएसपी ने हत्या का खुलासा किया.
बठिंडा: बठिंडा के कस्बा रामपुरा फुल के नजदीक गांव बदियाला में भाई ने जमीनी विवाद के चलते भाई और भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बठिंडा की एसएसपी अमनीत कोंडल ने गुरुवार को हत्या का खुलासा किया।
एसएसपी अमनीत कौंडल ने लघु सचिवालय में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले सात जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि बदियाला गांव में पति-पत्नी की हत्या करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि ग्यास सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर (62) की हत्या बिक्रम सिंह ने की थी। विक्रम सिंह, ग्यास सिंह का भाई है और उसने जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। जमीनी विवाद को लेकर पहले भी दोनों भाईयों के बीच कई बार तकरार हुई थी।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी बिक्रम सिंह अपने बड़े भाई ग्यास सिंह के घर गया। उसका भाई दूध लेने गया हुआ था। इस दौरान उसने पहले अपनी भाभी अमरजीत कौर की हत्या कर दी। जब उसका भाई दूध लेकर आया तो उसने उसकी भी हत्या कर दी।
पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान बिक्रम सिंह से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बिक्रम सिंह (58) खेती बाड़ी करने साथ-साथ रामपुरा में एक प्राइवेट स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर नौकरी करता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story