
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: बस्ती जिले में मस्जिदिया निवासी मनोज तिवारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शनिवार को मनोज तिवारी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया। अगले दिन पुलिस को कल्याणपुर करचोलिया स्थित समय माता मंदिर के पास उनका शव मिला था।
जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, एक पिकअप वाहन और एक बाइक बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि हत्या की वजह पैसों का लेनदेन था, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने शिवम गुप्ता और ऋषभ मिश्रा को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने अपराध पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है और कहा है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tagsबस्ती हत्याकांडमनोज तिवारीपुलिस खुलासाहत्यागिरफ्तारीपैसों का विवादकप्तानगंजBasti massacreManoj Tiwaripolice disclosuremurderarrestmoney disputeKaptanganjजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





