भारत

कर्नाटक के नए CM होंगे बसवराज बोम्मई

jantaserishta.com
27 July 2021 8:11 PM IST
कर्नाटक के नए CM होंगे बसवराज बोम्मई
x

बेंगलुरु। कर्नाटक के नए CM बसवराज बोम्मई होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना गया. बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है और वह 'जनता परिवार' से ताल्लुक रखते हैं. कार्यवाहक CM येदियुरप्पा केंद्रीय मंत्रियों जी किशन रेड्डी और धर्मेंद्र प्रधान के साथ होटल पहुंचे, जहां विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में बासवराज के नाम पर मुहर लगी. इस बीच मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे बसवराज बोम्मई ने भी धर्मेंद्र प्रधान मुलाकात की थी. आपको बता दें कि बीएस. येदियुरप्पा ने सोमवार को ही अपने पद से इस्तीफे के ऐलान किया और दोपहर होते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया. बीते दिन ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को दो साल पूरे हुए हैं,

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story