भारत
भौंकती है भौंक, जितनी मर्जी भौंक...महिलाओं के बीच झगड़ा, हैरान रह गए लोग
jantaserishta.com
3 Aug 2023 4:24 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़े और विवादित घटनाएं आम हो चुकी हैं. मेट्रो में होने वाली घटनाओं के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं. मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो महिलाओं के बीच सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद एक महिला दूसरी महिला पर तेज आवाज में चिल्लाने लगी और अपशब्द कहने लगी.
दरअसल, मेट्रो का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक महिला मेट्रो के अंदर सीट पर बैठी हुई है. इसी दौरान दूसरी महिला वहां पहुंचती है और सीट पर आगे खिसकने का इशारा करती है. इसी दौरान सीट पर पहले से बैठी महिला जोर-जोर से बहस करने लगती है और सीट पर बैठने वाली महिला पर अपशब्द कहने लगती है और कहती है.
इस दौरान अपशब्द बोल रही महिला की बातें सुनकर दूसरी महिला को भी गुस्सा आ जाता है. वह कहती है कि मैं जूते से मारूंगी. इसके जवाब में महिला ने कहा, ‘जूते से नहीं, बेल्ट से मारो, गोली मारो. जूते का जमाना गया, गोली का जमाना है, किस जमाने में जी रही हो.’
मेट्रों में दोनों महिलाओं के बीच चल रहे इस विवाद को देख एक पुरुष बीच बचाव करने आता दिखाई देता है, लेकिन एक महिला ने उसे हटा दिया. एक दूसरी महिला तेज आवाज में अपशब्द बोल रही महिला को समझाने का भी प्रयास करती है, लेकिन महिला शांत नहीं हुई. मेट्रो के अंदर इस पूरे विवाद का किसी यात्री ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को ट्विटर पर प्रिया सिंह के नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस पर विपिन पाकड़ ने कमेंट करते हुए लिखा है, इस विवाद के बीच उस मासूम बच्ची के दिमाग पर क्या असर पड़ेगा. लोग आजकल जरा-जरा सी बात पर कूलनेस खो रहे हैं.
दिल्ली मेट्रो में एक महिला का दुर्व्यवहार का वीडियो हुआ वायरल pic.twitter.com/Jae39k8iHE
— Priya singh (@priyarajputlive) August 3, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





