भारत
बच्चे की जीभ का ऑपरेशन करने के बजाए डॉक्टर ने खतना कर दिया, उप मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए
jantaserishta.com
25 Jun 2023 8:22 AM IST

x
जांच शुरू.
लखनऊ (आईएएनएस)। यूपी के बरेली में बच्चे की जीभ का ऑपरेशन करने के बजाए डॉक्टर ने खतना कर दिया। इसकी शिकायत के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। बरेली सीएमओ से 24 घंटे में मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। जांच में किसी भी तरह की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी गई है। जांच में सत्यता पाए जाने पर अस्पताल को सील करने के निर्देश दिये हैं।
दरअसल, बरेली में एक छोटे बच्चे को बोलने में दिक्कत हो रही है। वह तुतलाकर बोलता है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे की जीभ का ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। परिजन बच्चे को लेकर शहर के एम खान अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि यहां डॉक्टर ने बच्चे को भर्ती कर लिया। जीभ के बजाए डॉक्टर ने बच्चे का खतना कर दिया। माता-पिता ने डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन समझौते का दवाब डाल रहा है। शिकायत का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। उन्होंने बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही आरोप में सच्चाई पाए जाने पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने, अस्पताल को सील करने, दोषी के विरूद्ध एफआईआर कराने के आदेश जारी किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





