भारत

दो ट्रकों की टक्कर, दो लोगों की जलने से मौत

jantaserishta.com
2 April 2024 12:02 PM IST
दो ट्रकों की टक्कर, दो लोगों की जलने से मौत
x
वो इतने बुरी तरह से जल गए कि पुलिस इनकी शिनाख्त तक नहीं कर पाई है।
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार देर रात देवा थाना के माती चौकी क्षेत्र के अंतर्गत किसान पथ पर जबरीकला गांव के पास दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद यह आग के गोले में तब्दील हो गईं। ट्रक में सवार ड्राइवर और उसका साथी जिंदा जल गए। वो इतने बुरी तरह से जल गए कि पुलिस इनकी शिनाख्त तक नहीं कर पाई है।
सोमवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिसमें से एक ट्रक गन्ना से लदा था तो दूसरा बर्तन से। मौके पर मौजूद किसी राहगीर ने इस हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने अविलंब अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।
दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत से इस भयावह आग को काबू में किया, लेकिन पुलिस अभी तक इन शवों की शिनाख्त नहीं कर पाई है। पुलिस के मुताबिक, जब तक इनकी शिनाख्त नहीं हो जाती, तब तक किसी भी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है।
यह मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह तक कांप गई। एक पल के लिए पुलिस के लिए भी स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। बड़ी ही सूझबूझ के साथ पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने आग को काबू में किया। हादसे की वजह से आधे घंटे तक सड़क जाम रही। फिलहाल, घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story