भारत

बार मालिक को बदमाशों ने बनाया निशाना, जिंदा जलाने की कोशिश से मची खलबली

jantaserishta.com
27 Feb 2025 8:08 AM IST
बार मालिक को बदमाशों ने बनाया निशाना, जिंदा जलाने की कोशिश से मची खलबली
x
इलाके में हड़कंप.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में भारीत विद्यापीठ इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बार मालिक पर बदमाशों ने हमला कर दिया और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय बार के बाहर एक ग्रुप उपद्रव कर रहा था. जब बार मालिक ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया. बदमाशों ने बार मालिक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
हमले में बुरी तरह घायल बार मालिक जब अस्पताल जाने के लिए निकला, तो बदमाशों ने उसका पीछा किया और रास्ते में रोक लिया. इस दौरान उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचा लिया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
घायल बार मालिक की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story