भारत

बार काउंसिल का एक्शन: वकील का लाइसेंस निलंबित, चैंबर में होता था मुस्लिम विवाह और धर्मांतरण

jantaserishta.com
5 July 2021 5:08 PM IST
बार काउंसिल का एक्शन: वकील का लाइसेंस निलंबित, चैंबर में होता था मुस्लिम विवाह और धर्मांतरण
x
जानकारी बार काउंसिल के सचिव पीयूष गुप्ता ने दी है

दिल्ली बार काउंसिल ने मतांतरण और मुस्लिम विवाह (निकाह) करने के लिए अपने चैंबर का उपयोग करने के आरोप में एक वकील का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसकी जानकारी दिल्ली बार काउंसिल के सचिव पीयूष गुप्ता ने दी है। पीयूष गुप्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) ने मुस्लिम विवाह (निकाह) और मतांतरण के लिए अपने चैंबर का इस्तेमाल करने के आरोप में एक वकील का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। बार काउंसिल ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। आरोप है कि वकील निकाह कराने के लिए अपने चैंबर का उपयोग कर रहा था।

बार काउंसिल ने कड़कड़डूमा कोर्ट के जिला न्यायाधीश (प्रभारी) से आरोपित वकील के चैंबर के आवंटन को रद्द कर इसे सील करने और अवैध गतिविधियों को तुरंत रोकने का अनुरोध किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story