भारत

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की थी CJI से मुलाकात, अब सुप्रीम कोर्ट ने लिस्टिंग के लिए जारी की गाइडलाइंस

jantaserishta.com
29 May 2021 11:57 AM IST
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की थी CJI से मुलाकात, अब सुप्रीम कोर्ट ने लिस्टिंग के लिए जारी की गाइडलाइंस
x

फाइल फोटो 

सुप्रीम कोर्ट फिलहाल समर वेकेशन पर है. अर्जेंट मामलों की सुनवाई की लिस्टिंग के मसले पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और कुछ अन्य सीनियर वकीलों की तरफ से शिकायत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे मामलों की लिस्टिंग को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है.

शुक्रवार को जारी गाइडलाइंस में एक नया ईमेल एड्रेस भी जारी किया गया. यह ईमेल एड्रेस- [email protected] है. नोटिफिकेशन में कहा गया कि छुट्टी पर चल रही बेंच के समक्ष नए मामलों की लिस्टिंग (सूचीबद्ध) की अपील केवल इस ईमेल आईडी के जरिए की जा सकती है. कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर मेंशनिंग ऑफिसर लिस्टिंग की अपील खारिज कर देता है तो संबंधित वकील या पक्ष उल्लेखित रजिस्ट्रार से मेशनिंग स्लीप उचित आदेश के लिए जज के सामने पेश करने की अपील कर सकता है.
यह व्यवस्था विशेष रूप से गर्मी की छुट्टी के लिए की गई है. कई वकीलों का कहा था कि उनके मामलों की सुनवाई करना मुश्किल था, क्योंकि वे लॉकडाउन के कारण अदालत परिसर में आने में असमर्थ हैं. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने यह मामला उठाया था. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास ने हाल ही में सीजेआई के साथ मीटिंग की थी. उन्होंने अपील की थी कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान ज्यादा से ज्यादा बेंच मामलों की सुनवाई करें क्योंकि भारी संख्या में कई मामले लंबित हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story