भारत

Bappi Lahiri Passed Away: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- 'दुख हुआ'

jantaserishta.com
16 Feb 2022 10:01 AM IST
Bappi Lahiri Passed Away: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- दुख हुआ
x

Bappi Lahiri Death: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्‍पी लहिरी (Bappi Lahiri) का मुंबई (Mumbai) में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया है. बप्पी लहरी की उम्र 69 साल थी. बताया जा रहा है कि उनका निधन रात करीब 11 बजे हुआ. बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. पिछले साल अप्रैल में बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था. डॉक्टर ने बताया कि उनकी ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण मौत हुई है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा, '1980 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संगीतकार बप्पी लाहिड़ी जी के निधन से गहरा दुख हुआ है. उनका संगीत आज भी लोकप्रिय है. उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. उनकी आत्मा को शांति मिले.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story