भारत

नई दिल्ली सीट के लिए नामांकन करने से पहले रोड शो कर बांसुरी स्वराज ने दिखाई ताकत

jantaserishta.com
30 April 2024 12:00 PM IST
नई दिल्ली सीट के लिए नामांकन करने से पहले रोड शो कर बांसुरी स्वराज ने दिखाई ताकत
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: भाजपा की दिग्गज नेता रहीं स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को नामांकन दाखिल करने से पहले दिल्ली की सड़कों पर रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई।
नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के रोड शो के दौरान उनके साथ चुनावी रथ पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद रहे।
उनके साथ-साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम भी 'अबकी बार 400 पार' के नारे लगाते हुए अलग-अलग गाड़ियों यहां तक कि पैदल भी चलता नजर आया। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच बांसुरी स्वराज ने इस रोड शो के जरिए दिल्ली में भाजपा की ताकत दिखाई।
रोड शो से पहले बांसुरी स्वराज ने पूजा अर्चना भी की। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बांसुरी स्वराज के भारी मतों से जीतने का दावा करते हुए कहा दिल्ली की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है और पार्टी दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटें जीतने जा रही है। आपको बता दें कि बांसुरी स्वराज के नामांकन से एक दिन पहले सोमवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने अपना नामांकन दाखिल किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story