भारत

गांव में हुआ भोज, 93 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, अधिकारियों ने कही ये बात

jantaserishta.com
14 April 2021 10:39 AM IST
गांव में हुआ भोज, 93 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, अधिकारियों ने कही ये बात
x
एक और डराने वाली खबर आई है...

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस कहर के बीच एक और डराने वाली खबर आई है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक गांव में भोज के बाद से कोरोना विस्फोट हुआ है। बुलढाणा के एक गांव में 93 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से बहुत से लोग एक भोज में शामिल हुए थे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय अधिकारियों ने 700 से अधिक लोगों की जनसंख्या वाले पोटा गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में एक जांच शिविर में 15 ग्रामीण संक्रमित पाए गए थे और इसके कुछ दिन बाद आयोजित दूसरे शिविर में 78 लोगों में संक्रमण पाया गया था।
अधिकारी ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी जिसके अनुसार संक्रमण का शिकार होने से पहले ज्यादातर लोग पोटा में एक भोज में शामिल हुए थे। हाल ही में खामगांव में कोविड-19 के एक रोगी की मौत होने के बाद पोटा में भोज का आयोजन किया गया था। एक ग्रामीण ने बताया कि भोज में बहुत से लोग शामिल हुए थे।
अधिकारी ने कहा कि गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है तथा अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि लक्षण वाले मरीजों को कोविड केंद्र में स्थानांतरित किया जा रहा है और बिना लक्षण वाले संक्रमितों को घर पर पृथक-वास में रहने के लिए कहा जा रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story