भारत

5.5 करोड़ की प्रतिबंधित टेबलेट जब्त, होटल में पुलिस की दबिश

jantaserishta.com
22 March 2025 11:47 AM IST
5.5 करोड़ की प्रतिबंधित टेबलेट जब्त, होटल में पुलिस की दबिश
x

सांकेतिक तस्वीर (AI)

पुलिस की जांच जारी.
अगरतला: त्रिपुरा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.5 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित याबा टेबलेट जब्त की है. इस सिलसिले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल में छापेमारी की गई थी, इस दौरान वहां से 1.10 लाख याबा टेबलेट बरामद की गईं.
एजेंसी के अनुसार, पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति होटल में ठहरे हुए हैं. उनके पास बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार रात होटल में छापा मारा और एक ट्रॉली बैग से 1.10 लाख याबा टेबलेट बरामद की. बरामद टेबलेट्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5.5 करोड़ रुपये आंकी गई है.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी त्रिपुरा के कमालपुर उपखंड के रहने वाले हैं. पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि इनमें से एक आरोपी पहले से ही नशे की तस्करी के मामलों में वांछित था. फिलहाल तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप कहां से आई और कहां सप्लाई की जानी थी. अधिकारियों का कहना है कि नशे के इस कारोबार के पीछे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story