भारत
2 करोड़ का प्रतिबंधित इंजेक्शन मिला, मचा हड़कंप, पता चली चौंकाने वाली बात!
jantaserishta.com
30 Aug 2025 5:12 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राजधानी लखनऊ में एक बड़े अंतरराज्यीय ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में चार तस्कर गिरफ्तार किए गए, जिनके पास से करीब 2 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित इंजेक्शन और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री बरामद की गई. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, UP STF को सूचना मिली थी कि मुजफ्फर खेड़ा इलाके के पारा थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के पास एक जगह अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही है. सोमवार देर रात की गई कार्रवाई में पुलिस ने वहां से 20 गैलन (5-लीटर वाले), 39 बोरी ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, पैकिंग मशीन, खाली बोतलें, कैप, मोबाइल फोन, नकदी और एक कार-डाला जब्त किया.
बरामद माल की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह बिहार से मिनरल वाटर के नाम पर हाई डेनसिटी ऑक्सीटोसिन के ड्रम मंगवाता था. इसके बाद लखनऊ और आसपास जिलों में दूध निकालने, सब्ज़ियों और फलों को जल्दी बड़ा करने के लिए सप्लाई की जाती थी.
इस जहरीले कारोबार का जाल अंतरराज्यीय स्तर पर फैला हुआ था. गौरतलब है कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पर भारत सरकार ने 2001 से सख्त पाबंदी लगा रखी है. नियमों के अनुसार इसकी बिक्री केवल ब्लिस्टर पैक में ही मान्य है, लेकिन गिरोह इसे खुलेआम बोतलों में पैक कर अवैध रूप से बेच रहा था. जब्त किए गए सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं.
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना पारा में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से खाद्य सुरक्षा और आम लोगों की सेहत के खिलाफ चल रहे एक बड़े खतरे को रोका गया है.
Tagsउत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्सलखनऊअंतरराज्यीय ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन रैकेटऑक्सीटोसिन इंजेक्शन रैकेटUttar Pradesh Special Task ForceLucknowInter-state Oxytocin Injection RacketOxytocin Injection Racket
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





