कृपया ध्यान दें: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, कुछ घंटों में निपटा लें काम

कुछ घंटों में निपटा लें काम
आपको बैंकिंग से जुड़े काम करवाने हैं तो अगले कुछ घंटों में निपटा लें. अगर ऐसा नहीं किया तो आपको तीन दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है.
लगातार तीन दिन बैंक बंद
दरअसल, देश के अधिकतर हिस्से में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों अगले तीन दिन तक बैंकों में छुट्टी है.
14 नवंबर को दिवाली
14 नवंबर दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) और 15 नवंबर को रविवार होने की वजह से अधिकतर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
16 नवंबर को भाईदूज
वहीं, 16 नवंबर को भाईदूज मनाया जाएगा, तो ज्यादातर राज्यों में बैंकों के कामकाज नहीं होंगे. कहने का मतलब ये है कि बैंकिंग से जुड़े कामकाज 17 नवंबर को ही हो सकेंगे.
20 और 21 नवंबर को छठ पर्व
इसके बाद 20 और 21 नवंबर को छठ पर्व की वजह से बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 22 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
सिर्फ तीन दिन कामकाज
यानी अगले 10 दिन में बैंकिंग से जुड़े काम निपटाने के लिए आपको सिर्फ तीन दिन (17,18 और 19 नवंबर) मिलेंगे. इस दौरान एटीएम में कैश की किल्लत भी हो सकती है.
ऑनलाइन बैंकिंग कर सकेंगे
हालांकि, इस दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. इसमें नेट बैंकिंग, मनी ट्रांसफर से लेकर ऑनलाइन पेमेंट और अन्य चीजें शामिल हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





