भारत

मार्च में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने छुट्टियों की लिस्ट...

Kajal Dubey
11 Feb 2021 11:50 PM IST
मार्च में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने छुट्टियों की लिस्ट...
x
इस साल मार्च में महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहार हैं तो बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी।

इस साल मार्च में महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहार हैं तो बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी। इस वजह से मार्च में बैंकों में कुल 11 दिन छुट्टी रहेगी। यानी कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। सात मार्च को रविवार को साप्ताहिक बंदी है, जबकि 11 मार्च को महाशिवरात्रि। इस वजह से इन दोनों दिनों को बैंक शाखाओं में ताला लटका रहेगा। वहीं 13 मार्च को सेकेंड सैटरडे होने की वजह से भी इस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। 15 और 16 मार्च को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने घोषणा की है। हड़ताल आह्वान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक यूनियंस ने की है। इसके अलावा बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पटना में 22 मार्च को भी बैंक बंद रहेंगे। जबकि 30 को भी यहां छुट्टी रहेगी। वैसे इस तरह से देखा जाए तो कुल 11 दिन बैंक रहेंगे।

आइए देखें मार्च की छुट्टियों की लिस्ट...

तारीखदिनअवकाश विवरण
मार्च 7रविवार

साप्ताहिक अवकाश

मार्च 11गुरुवारमहाशिवरात्रि
मार्च 13दूसरा शनिवारअवकाश
मार्च 14रविवार

साप्ताहिक अवकाश

मार्च 15हड़ताल--
मार्च 16हड़ताल---
मार्च 27चौथा शनिवारअवकाश
मार्च 28रविवार

साप्ताहिक अवकाश

मार्च 29सोमवारहोली


Next Story