बैंक का कारनामा, मरे व्यक्तियों के नाम से नोटिस भेजा, फिर...

मधुबनी: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समूह की लगभग दो सौ से अधिक महिलाओें ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाएं हाथ में नोटिस लिए उत्तर बिहार क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक धकजरी के शाखा प्रबंधक पर लापरवाही की आरोप लगा रही थी। महिलाओं का कहना था कि जिस खाता को 10 वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया है उसपर लाख से दो लाख तक का ऋण दिखाकर नोटिस भेज दिया गया है। दर्जनभर मरे व्यक्तियों के नाम से नोटिस भेजा गया है। जबकि ऋण की राशि चुकता कर दिया गया है जो पासबुक पर अंकित है। अब 10 वर्ष बाद नोटिस भेजा जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





