भारत
बैंक लूट का कुछ ही घंटों में खुलासा, बैंककर्मी ने ही रची थी साजिश
jantaserishta.com
15 May 2024 10:37 AM IST

x
41 लाख रुपये की लूट.
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार देर शाम फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में हुई 41 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में बैंक के एक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर लूट के पूरे पैसे भी बरामद कर लिए हैं।
दमोह जिले के फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में मंगलवार की देर शाम लूट की वारदात हुई थी। बताया गया था कि पांच बदमाश आए और हथियार के दम पर बैंक लूट लिया। साथ ही एक कर्मचारी पर हमला किया। लुटेरे 41 लाख रुपये से ज्यादा की रकम लूटकर ले गये थे।
पुलिस ने जब मौके का मुआयना किया तो उसे नाली में 100-100 के नोट की दो-तीन गड्डी मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ शक हुआ। उसी के आधार पर आगे की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक जिस बैंककर्मी ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इसका मास्टरमाइंड निकला।
आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में लूट की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। बैंककर्मी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया। उसके दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। लूट की 41 लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





