भारत

बैंक में दिनदहाड़े लूट: 10 लाख लेकर फरार हुए अपराधी, देखें LIVE वीडियो

jantaserishta.com
7 March 2023 9:27 AM IST
बैंक में दिनदहाड़े लूट: 10 लाख लेकर फरार हुए अपराधी, देखें LIVE वीडियो
x
शहर भर में जांच चेकपॉइंट बनाए गए हैं।
जयपुर (आईएएनएस)| जयपुर में सोमवार को दिनदहाड़े दो नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने एक सरकारी बैंक की शाखा में घुसकर 10 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि लुटेरों ने अजमेर रोड पर इंडियन ओवरसीज बैंक की एक शाखा को निशाना बनाया। लुटेरों को पकड़ने के लिए शहर भर में जांच चेकपॉइंट बनाए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूट की घटना को दो अपराधियों ने अंजाम दिया है। यह अपराधी मोटरसाइकिल पर बैंक शाखा आये और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मास्क पहने दो व्यक्ति सुबह करीब 9.45 बजे बैंक शाखा में घुसे। उस दौरान बैंक में केवल तीन कर्मचारी मौजूद थे, उन्होंने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाया। उन्होंने कर्मचारियों को तिजोरी खोलने के लिए मजबूर किया जिसमें 10 लाख रुपये रखे थे और सुबह 10.30 बजे तक पैसे लेकर फरार हो गए।
बैंक अधिकारियों की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी में लुटेरे दिखाई दे रहे थे और पुलिस ने उनकी पहचान करने के लिए फुटेज ले ली है। आगे की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story