भारत

बैंक मैनेजर के घर हड़कंप, पत्नी और बेटे का शव मिला, इलाके में सनसनी

jantaserishta.com
30 Aug 2022 10:44 AM IST
बैंक मैनेजर के घर हड़कंप, पत्नी और बेटे का शव मिला, इलाके में सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्या गला दबाकर की गई. यह घटना उस समय हुई जब महिला का पति घर पर नहीं था.

मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और उसके 5 साल के बेटे का शव घर के बेड पर मिलने से हड़कंप मच गया. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्या गला दबाकर की गई. यह घटना उस समय हुई जब महिला का पति घर पर नहीं था.

बैंक मैनेजर रात के समय जब घर पहुंचा उसे घर के दरवाजे पर ताला लगा मिला. काफी इंतजार के बाद रात में उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो तुरंत ही उसने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पत्नी और उसका 5 साल का बेटा का शव बेड में बंद मिला. पुलिस ने तुरंत ही दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
रामलीला ग्राउंड कॉलोनी निवासी संदीप कुमार बिजनौर में पीएनबी शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. संदीप सोमवार सुबह बैंक गए थे घर पर उनकी पत्नी शिखा ( 34 साल) और बेटा रुद्रांश ( 5 साल) थे. शाम को जब संदीप वापस घर पहुंचे तो घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था. जिसके बाद उन्होंने पत्नी को फोन किया लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया.
काफी इंतजार करने के बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने ताला तोड़ा और घर के अंदर जाकर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है. तलाशने पर बैंक मैनेजर की पत्नी और उसके 5 साल के बेटे का शव बेड के अंदर पड़ा मिला.
इस मामले पर मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह बताया कि थाना हस्तिनापुर के अंतर्गत सोमवार शाम एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पत्नी और उसके बच्चे से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा है और घर में ताला लगा हुआ है. जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी और बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया गया. एक, दो घंटे में जब पत्नी और बच्चे का पता नहीं चला तो व्यक्ति और कई लोगों की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया और जब छानबीन की गई तो पत्नी और बच्चा घर में मृत मिले.
प्रथम दृष्टया गला घोट कर हत्या की गई प्रतीत हो रहा है. इनकी शादी को 7 साल हुई थी. महिला के परिजनों को भी सूचित किया गया. पीड़ित की तरफ से कुछ लोगों पर शक जताया गया है. पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है. तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story