भारत
बैंक मैनेजर ने दी जान, लेकिन सामने आई उससे भी चौंकाने वाली बात
jantaserishta.com
10 Jun 2023 8:19 AM IST

x
महिलाओं के अंत:वस्त्र में मिला शव.
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| पंजाब के लुधियाना में एक बैंक मैनेजर ने अपने किराये के मकान में शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उसने महिलाओं के अंत:वस्त्र पहन रखे थे। विनोद कुमार अमरपुरा इलाके में पहली मंजिल पर अकेले रहता था। शुक्रवार सुबह उसका शव एक रस्सी के सहारे झूलता मिला।
पुलिस को उसके कमरे से महिलाओं के कपड़े मिले हैं। एक सार्वजनिक बैंक में मैनेजर के पद पर काम करने वाला कुमार वहां दो साल से अकेले रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे फिरोजपुर शहर में रहते थे। जांच अधिकारी आत्मा राम ने मीडिया को बताया कि मृतक का मोबाइल जांच के लिए साइबर सेल को दिया गया है। उन्होंने कहा, यह इस तरीके से संदिग्ध आत्महत्या का दुर्लभ मामला है।
पुलिस ने बताया कि कुमार अपने परिवार से मिलने के लिए फिरोजपुर गया था और गुरुवार की रात लुधियाना स्थित अपने आवास पर लौटा था। सुबह नौकर ने घर का दरवाजा खटखटाया और मकान मालिक को बताया कि घर से भीतर से कोई जवाब नहीं दे रहा। बाद में उन्होंने उसका शव छत से झूलते देखा।
Tagsपंजाबलुधियानापंजाब न्यूज़पंजाब पुलिसबैंक मैनेजरआत्महत्याpunjabludhianapunjab newspunjab policebank managersuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





