भारत

बैंक मैनेजर गिरफ्तार, पूरी करतूत ने प्रदेश में मचाया कोहराम

jantaserishta.com
8 Jun 2021 8:25 AM IST
बैंक मैनेजर गिरफ्तार, पूरी करतूत ने प्रदेश में मचाया कोहराम
x
अभी और नाम आएंगेः पुलिस...

बिहार के बक्सर जिले में 1 करोड़ से ऊपर की रकम के गबन के आरोपी बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि संयोजित तरीके से एक करोड़ 9 लाख रुपये का गबन किया गया था. हालांकि 62 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं.

दअरसल, कुछ दिनों पहले बक्सर में दक्षिण बिहार ग्रमीण बैंक पडरी ब्रांच के बैंक मैनेजर द्वारा जनता की कमाई गबन करने के बाद पूरे बिहार में कोहराम मच गया था. पुलिस ने लंबे जद्दोजहद के बाद पडरी दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के बैंक मैनेजर रवि रंजन को गिरफ्तार कर कयासों पर विराम लगा दिया.
मामला सामने आने के बाद गबन की जांच टीम के द्वारा बैंक मैनेजर रवि रंजन को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था जिसको लेकर सेमरी थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक मैनेजर को पटना से गिरफ्तार कर लिया.
बक्सर पुलिस कप्तान ने सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मैनेजर के द्वारा सुयोजित तरीके से ऐसे अकाउंट से पैसे निकाले जाते थे जिसका एसएमएस ग्राहक के पास नहीं जाए. ऐसे में लोगों की मोटी रकम को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था.

अभी और नाम आएंगेः पुलिस

बक्सर पुलिस कप्तान ने बताया कि मैनेजर ने करीब 14 खातों से एक करोड़ 9 लाख की रकम निकाल कर शेयर मार्केट में लगा दी थी. जबकि पुलिस के मैनेजर और इनके रिश्तेदार के अकाउंट से 62 लाख रुपये की रकम को फ्रीज भी कर दिया है, जिसमें बैंक मैनेजर के 40 लाख रुपये हैं.
उन्होंने बताया कि जब मैनेजर से कड़ी पूछताछ की गई तो रवि रंजन ने बताया कि ज्यादा पैसा कमाने की ललक में वह यह वारदात कर बैठा. पुलिस ने बताया कि अभी राज से पर्दा उठाने बाकी हैं. अभी कई नाम भी सामने आने वाले हैं जैसे-जैसे नाम आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.
बहरहाल, गबन के आरोपी मैनेजर को जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया गया है. हालांकि इस घटना से जुड़े कई सवाल अब भी खड़े हैं कि जिस मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया था उसने कैसे इस घटना को अंजाम दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story