
x
इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में अज्ञात अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने सरेआम बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या कर डाली. फिर मौके से फरार हो गए. इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना मनियारी थाना क्षेत्र के रामपुर काशी चौक के निकट अनबरा पुल के पास की है.
यहां शनिवार को देर शाम कुछ बेखौफ बदमाशों ने एक बैंककर्मी को गोली मार दी. बैंककर्मी की पहचान बरियारपुर के राजेंद्र साह के बेटे राहुल कुमार सोनी के रूप में हुई है. शनिवार को वह बैंक का काम निपटाकर घर लौट रहा था. तभी मुरारपुर में कुछ बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फिर वहां से बदमाश फरार हो गए.
घायल राहुल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तुरंत पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. वहीं, इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके.
मृतक के पिता राजेंद्र साह ने बताया कि उनका बेटा प्राइवेट बैंक में काम करता है. शनिवार को कुछ बदमाशों ने उसे गोली मार दी. SHO उमाकांत के मुताबिक, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, राहुल की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
Tagsबिहारमुजफ्फरपुरबिहार पुलिसबैंक कर्मचारी हत्याहत्याBiharMuzaffarpurBihar Policebank employee murdermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





