भारत

15 दिन बैंक बंद: आ गई दिसंबर में बैंक छट्टियों की लिस्ट, प्लानिंग करने से पहले पढ़े ये खबर

jantaserishta.com
30 Nov 2020 2:52 PM IST
15 दिन बैंक बंद: आ गई दिसंबर में बैंक छट्टियों की लिस्ट, प्लानिंग करने से पहले पढ़े ये खबर
x
साल का आखिरी महीना दिसंबर में बैंक (Bank Holidays) कितने दिन बंद रहेंगे...?

नई दिल्ली: 1 दिसंबर से नए महीने की शुरुआत हो रही है. लेकिन हर बार की तरह ही इस महीने भी बैंक बंद रहेंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक विभिन्न राज्यों में December महीने 15 दिन बैंक हॉलिडे (Bank Holidays) हैं. अगले महीने की प्लानिंग करते हुए एक बार आप भी इस लिस्ट को जरूर चेक कर लें.

इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से दिसंबर महीने में आने वाली छट्टियों की लिस्ट (December list of Holiday) पहले ही जारी की जा चुकी है. सभी रविवार को तो देशभर के सभी बैंक पहले से ही बंद रहते हैं. इसके अलावे महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी रहती है. ये रूटीन की छुट्टियां हैं. इसके अलावे राष्ट्रीय अवकाश के दिन और अन्य क्षेत्रीय अवकाश के दिन भी बैंक बंद (Bank Closed) रहते हैं.
ऐसे में अपने जरूरी काम निपटाने बैंक जाने की योजना बना रहे ग्राहकों को यह जरूर जान लेना होगा कि इस महीने उनके इलाके में कौन-कौन सी छुट्टी पड़ने वाली है. इसके लिए उनको अपने बैंक और ब्रांच की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए.
List of Bank Holidays in December 2020:
दिसंबर 1: नगालैंड में राज्य स्थापना दिवस की छुट्टी
दिसंबर 1: अरुणाचल प्रदेश में फेथ दिवस की छुट्टी
दिसंबर 3: कर्नाटक में कनाकाडसा जयंती (Kanakadasa Jayanti)
दिसंबर 3: त्रिपुरा में वर्ल्ड डिसएब्ल्ड डे
दिसंबर 3: गोवा में Feast of St. Francis Xavire डे की छुट्टी
दिसंबर 5: शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्मदिन
दिसंबर 12: दूसरा शनिवार
दिसंबर 18: मेघालय में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि
दिसंबर 18: छत्तीसगढ़ में गुरुघासी दास जयंती
दिसंबर 19: गोवा लिबरेशन डे
दिसंबर 19: पंजाब में गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस
दिसंबर 25: क्रिसमस (राष्ट्रीय अवकाश)
दिसंबर 30: सिकि्कम में तामू लोसर
दिसंबर 30: मेघालय में यू कियांग नंगबाह
दिसंबर 30: मणिपुर में न्यू ईयर इव की छुट्टी


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story