भारत

पीएफआई के तीन सदस्यों के बैंक अकांट्स की जांच होगी, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
8 Jun 2022 3:47 PM IST
पीएफआई के तीन सदस्यों के बैंक अकांट्स की जांच होगी, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस की नजर इस बात पर है कि क्या इनके बैंक खातों में भारत के बाहर से पैसा आता था.

कानपुर: कानपुर में बीते शुक्रवार को नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में यूपी पुलिस कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों के बैंक खातों की जांच करेगी. पुलिस की नजर इस बात पर है कि क्या इनके बैंक खातों में भारत के बाहर से पैसा आता था.

पुलिस इन आरोपियों के बैंक खातों में बाहर से आए पैसों के बारे में जानकारी जुटाएगी. साथ ही पता लगाएगी कि अगर पैसा आता था तो कहां से आता था. इसके अलावा उन्हें मोटिवेशन कहां से मिलता था.
कानपुर में हुई इस हिंसा में कनेक्शन को लेकर पीएफआई के तीन सदस्यों को पुलिस ने बेकनगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सैफुल्लाह, मोहम्मद नसीम और मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी सीएए और एनआरसी के दंगों में भी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे. अब कानपुर हिंसा की जांच के दौरान तीनों का कनेक्शन सामने आया है. पुलिस के मुताबिक पिछले शुक्रवार को हुई हिंसा में इन तीनों ने पत्थरबाजों को जुटाने का काम किया था. ये तीनों हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता जफर हयात हाशमी के संपर्क में थे.
कानपुर हिंसा में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बताया जा रहा है कि शहर प्रशासन ने आरोपियों की 147 अवैध संपत्तियों की पहचान की है. माना जा रहा है कि जल्द ही इनपर बुलडोजर चल सकता है. इसी बीच कानपुर शहर के काजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी ने कहा है कि अगर कानपुर में बुलडोजर चला तो लोग कफन बांध करके बाहर भी निकल आएंगे.
दरअसल, कानपुर में मुस्लिम संगठनों ने 3 जून को बंद बुलाया था. मुस्लिम संगठन नूपुर शर्मा के पैंगबर मोहम्मद को लेकर दिए बयान का विरोध कर रहे थे. इस दौरान हिंसा फैल गई थी. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. पुलिस ने आरोपियों के पोस्टर भी लगाए थे.
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, पोस्टर में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ नाबालिग भी हैं. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उनकी भूमिका की जांच कर रही है. इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने खुद आकर सरेंडर भी किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story