भारत
रेरा की बैठक से गायब रहने वाले बिल्डरों के बैंक खाते होंगे फ्रीज
jantaserishta.com
18 March 2023 11:15 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) निरस्त रियल - एस्टेट परियोजनाओं के रिव्यू बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बिल्डरों के बैंक खाते फ्रीज कर फ्लैटों की बिक्री पर रोक लगाएगा। बैठकों में बिल्डरों के अनुपस्थित रहने को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यूपी रेरा सचिव राजेश कुमार त्यागी के मुताबिक जो बिल्डर प्राधिकरण की रिव्यू मीटिंग में लगातार अनुपस्थित रहते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित बिल्डरों के बैंक खाते जल्द ही सीज होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना और फ्लैटों की बिक्री पर भी रोक लगाई जाएगी। साथ ही साथ इन बिल्डरों की नई परियोजनाओं के पंजीयन पर भी रोक लगाई जा सकती है और इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा।
रेरा ने ऐसे बिल्डरों की एक लिस्ट भी बनाई है। इनमें रुद्राक्ष डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ, स्काइनेट इंफ्रावेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड प्रयागराज, एसएनजी डेवलपर्स लिमिटेड फिरोजाबाद, एसएनजी डेवलपर्स लिमिटेड फिरोजाबाद, वैभव विजन बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी, आकार हाउसिंग डेवलपर्स वाराणसी, आस्था इंफ्रा प्रोजेक्ट्स मथुरा, आनंद आशियाना कानपुर आदि शामिल है।
Tagsरेराबिल्डरबैंक खातारेरा बैठकउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़rerabuilderbank accountrera meetinguttar pradeshuttar pradesh news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





