भारत
3 से 5 हजार के लालच में दिया बैंक खाता...अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, रैपिडो चालक समेत तीन गिरफ्तार
jantaserishta.com
17 Aug 2026 1:25 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
पटना: पटना साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रैपिडो चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में पुलिस को पता चला है कि ये आरोपी साइबर ठगों को अपना बैंक खाता किराए पर देते थे और हर ट्रांजेक्शन पर तीन से पांच हजार रुपये कमीशन लेते थे. पुलिस जांच में इनके खातों से लगभग 25 करोड़ रुपये के साइबर ठगी के लेन-देन का खुलासा हुआ है. देश के विभिन्न राज्यों के एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर इनके खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं.
पटना साइबर थाना की डीएसपी सह थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रैपिडो चालक प्रभाकर, अमित और दीपक को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी साइबर ठगों को अपना बैंक अकाउंट किराये पर देते थे, जिसके जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी. पुलिस जांच में इनके खातों से लगभग 25 करोड़ रुपये के साइबर ठगी के लेन-देन का खुलासा हुआ है.
पटना साइबर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी साइबर ठगों के सिंडिकेट में प्यादे की तरह काम कर रहे थे. आरोपी रैपिडो चालक अवैध कमाई के लालच में साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते किराए पर उपलब्ध कराते थे. हर एक अवैध ट्रांजेक्शन के बदले ठग इन्हें 3,000 से 5,000 रुपये तक का किराया देते थे.
पटना साइबर थाना की डीएसपी सह थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि जब पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों की पड़ताल की तो करीब 25 करोड़ रुपये के साइबर ठगी से जुड़े ट्रांजेक्शन मिले. इन आरोपियों के बैंक खातों और गतिविधियों के संबंध में देश के कई राज्यों के एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर साइबर अपराध की शिकायतें पहले से दर्ज थीं.
डीएसपी संगीता कुमारी के नेतृत्व में पटना साइबर थाना पुलिस टीम अब इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने में लगी है. पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस व्यापक साइबर ठगी नेटवर्क में और कितने लोग जुड़े हैं, ताकि मुख्य ठगों तक पहुंचा जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





