भारत

बांग्लादेशियों को चिन्हित कर देश से निकालने का काम होना चाहिए: गिरिराज सिंह

jantaserishta.com
24 Dec 2024 4:25 PM IST
बांग्लादेशियों को चिन्हित कर देश से निकालने का काम होना चाहिए:  गिरिराज सिंह
x
बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को स्पष्ट लहजे में कहा कि जितनी जल्दी हो बांग्लादेशियों को चिन्हित कर देश से बाहर निकालने का काम होना चाहिए। बेगूसराय के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, "मैं तो कहता हूं जितना जल्दी से जल्दी हो सके बांग्लादेशियों को चिन्हित करके उन्हें निकालने का काम होना चाहिए। क्योंकि, आज वे अराजकता का माहौल पैदा कर रहे है, सद्भावना के दुश्मन बन गए हैं। ये लोग अराजकता फैला रहे हैं। सद्भावना को बिगाड़ रहे हैं और गजवा-ए- हिंद की आवाज लगा रहे हैं। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा की तरह अगर महाराष्ट्र की सरकार ने भी ऐसा कहा है, तो गलत नहीं है। सरकार को यह काम करना चाहिए।"
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने राजद के अध्यक्ष लालू यादव को कथित तुष्टिकरण की टोपी पहनकर सेक्युलरवादी नेता बताया। उन्होंने कहा कि जब हमने हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली थी तब तेजस्वी यादव के पेट में दर्द शुरू हो गया। आज पूर्वांचल खतरे में है ,पूर्वांचल का हिंदू दहशत में है। इससे सीख लेनी चाहिए। बिहार के 17 जिले हैं उसमें हिंदुओं को सीख लेनी चाहिए।
कांग्रेस के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ जिंदगी भर अगर किसी ने पाप किया है तो वो कांग्रेस और नेहरू खानदान ने किया है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत सभी को बाबा साहेब से नहीं, देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी ने बाबा साहेब को प्रताड़ित किया तो नेहरू खानदान ने किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story