
x
फिरोजाबाद (आईएएनएस)| फिरोजाबाद की पुलिस ने 80 वर्षीय एक बंगलादेशी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अफसर अली के रूप में हुई है। वह अवैध रूप से शहर में रह रहा था। पुलिस अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा, बांग्लादेश के नौगांव जिले के रहने वाले इस शख्स को पुलिस ने फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर देखा।
उसने बताया कि दरगाह में इबादत करने की वजह से उसकी अजमेर जाने वाली ट्रेन छूट गई थी।
एसपी ने कहा कि वह अपना बांग्लादेशी पासपोर्ट नहीं दिखा सका, इसलिए उस पर केस दर्ज किया गया है।
हम उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। मामले का विवरण सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





