भारत

बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी घुसपैठिया ढेर

jantaserishta.com
23 Aug 2023 1:53 PM IST
बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी घुसपैठिया ढेर
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कंटीली बाड़ पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गोली मार दी। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग मंगलवार देर रात तब हुई जब 70वीं बटालियन के जवान मालदा जिले के कालियाचक पुलिस स्टेशन के तहत नाओदा इलाके में भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र पर गश्त कर रहे थे।
गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए को कंटीली बाड़ पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते हुए देखा। उन्होंने पहले आवाज देकर घुसपैठिए को सीमा पार करने से रोकने की कोशिश की। लेकिन उसने चेतावनी नहीं सुनी। इसके बाद सीमा सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग कर दी जिससे वह घायल हो गया और बाद में बुधवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ ने मामले में आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story