भारत

हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी पिता-पुत्र, भारत का वोटर आईडी कार्ड भी मिला

jantaserishta.com
11 March 2025 5:45 PM IST
हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी पिता-पुत्र, भारत का वोटर आईडी कार्ड भी मिला
x
बड़ा खुलासा.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। दोनों की पहचान मोहम्मद बिलाल (55) और मोहम्मद फारूख (26) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। वे बांग्लादेश के खुलना जिले के मारोलगंज गांव के निवासी हैं और दिल्ली के सदर बाजार स्थित फिल्मिस्तान की नई बस्ती में रह रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, गत 7 मार्च को मोहम्मद बिलाल को हिरासत में लिया गया था और 26 वर्षीय मोहम्मद फारुख को 10 मार्च को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को बिलाल के पास से भारत का एक मतदाता पहचान पत्र भी मिला, जिसे रद्द कराने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह वोटर कार्ड कैसे जारी किया गया।
फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि वे कब से भारत में रह रहे हैं और उनका उद्देश्य क्या था। पुलिस यह भी जांच रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कितने लोग शामिल हो सकते हैं। सदर बाजार थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
डीसीपी (नॉर्थ) राजा बांठिया ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से कहा, "हमने दो बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। अब तक हमने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। भारत में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने बताया कि बिलाल और फारुख मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं, जो भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। अभी इस बात की जांच चल रही है कि वे भारत में कैसे आए? उन्होंने दस्तावेज कैसे बनवाए?
डीसीपी ने कहा कि देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2012 में दोनों पिता-पुत्र को डिपोर्ट किया गया था, लेकिन बिलाल का भारत में किसी मामले में ट्रायल चल रहा था। अभी हम इस मामले की जांच कर रहे हैं कि वे भारत कैसे आए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story