भारत
पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश, एनकाउंटर में गोली लगने के बाद दबोचा, पकड़ में ऐसे आया
jantaserishta.com
15 March 2024 10:36 AM IST

x
बांग्लादेशी डकैत पर पुलिस ने 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बांग्लादेशी डकैत को दिल्ली में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कम से कम 5 डकैती केस में वांछित बदमाश मिराज पर 2 लाख रुपए का इनाम था। पकड़ा गया बदमाश पिछले साल करीब 3 करोड़ की हुई डकैती केस का भी मास्टरमाइंड था। शुक्रवार तड़के द्वारका के धुलसिरास गांव में एनकाउंटर में गोली लगने के बाद मिराज क्राइम ब्रान्च के हत्थे चढ़ गया।
मुठभेड़ के दौरान डकैत मिराज उर्फ मेहराज के पैर में गोली लगी है। पिछले साल अशोक विहार में हुई 3 करोड़ की डकैती केस में वह वांछित था। मिराज और उसके गुर्गों ने एक कारोबारी के घर लोगों को बंधकर बनाकर वारदात को अंजम दिया था। इस घटना के बाद से स्पेशल सेल, क्राइम ब्रान्च और नॉर्थवेस्ट दिल्ली की पुलिस की कई टीमें मिराज की तलाश में जुटीं थीं। यह भी माना जा रहा था कि मिराज गिरफ्तारी से बचने के लिए बांग्लादेश भाग चुका है। पुलिस ने उसके सिर पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
अडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) संजय भाटिया ने कहा कि गुरुवार रात क्राइम ब्रान्च की पश्चिमी रेंज-II (WR-II) के सदस्यों को जानकारी मिली थी कि फरार मिराज द्वारका के धुलसिरास गांव में अपने गुर्गों के साथ आने वाला है। यह सूचना इंस्पेक्टर अक्षय कुमार को दी गई। सूचना की पुष्टि के बाद उन्होंने टीम बनाकर मिराज को दबोचने में सफलता पाई।
अडिशनल सीपी भाटिया ने बताया, 'रात करीब 2:30 बजे टीम के सदस्यों ने इलाके में जाल बिछा दिया। करीब 15 मिनट बाद उन्होंने आरोपी को उसके सहयोगियों के साथ देखा। पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। हालांकि, तभी मिराज ने पुलिस पार्टी पर दो राउंड फायरिंग कर दी। उसकी एक गोली इस्पेंक्टर अक्षय कुमार के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। मिराज के साथी शाहिद ने भी एक राउंड फायरिंग की जो हेड कांस्टेबल गौरव के करीब से गुजर गई। इंस्पेक्टर ने अपने बचाव में गोली चलाई। दूसरे पुलिसकर्मियों ने भी दो राउंड फायरिंग की। एक गोली मिराज के दाएं पैर में लगी और वह पकड़ा गया। इससे पहले कि शाहिद और फायरिंग करता पुलिसकर्मियों ने उसे भी दबोच लिया।' उन्होंने बताया कि मिराज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





