भारत

फर्जी दस्तावेज के साथ भारत में रहने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 Jun 2024 4:03 PM IST
फर्जी दस्तावेज के साथ भारत में रहने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
सूरत: गुजरात की सूरत पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो मूल रूप से बांग्लादेश का नागरिक है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सूरत शहर में हिंदू बन कर रह रहा था। शख्स ने खुद को हिंदू बताने के लिए कई दस्तावेज भी तैयार किए थे, जिसमें आधार कार्ड से लेकर पैन कार्ड तक शामिल हैं। इन दस्तावेजों को उसने इसलिए तैयार किया ताकि उस पर किसी को शक ना हो कि वो भारतीय नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, उसके पास से बरामद हुए सभी दस्तावेज उसके हिंदू होने की पुष्टि करते हैं, लेकिन पूछताछ में सामने आया कि वो हिंदू नहीं, बल्कि मुस्लिम है और मूल रूप से बांग्लादेश का नागरिक है। अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब वो मूलत: बांग्लादेशी है, तो हिंदुस्तान में क्या कर रहा था? आखिर वो किस मकदस से बांग्लादेश की सरजमीं छोड़ हिंदुस्तान में दाखिल हुआ?
फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन मीडिया को अभी पुलिस ने कुछ नहीं बताया है। ताज्जुब की बात है कि उसने अभी तक ऐसी कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी, जिससे इस पूरे मामले को लेकर किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके। हालांकि, मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने कहा, “हमने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो कि पिछले कई दिनों से गुजरात के सूरत शहर में रह रहा था, वो भी फर्जी दस्तावेजों के साथ। उसके पास से कई ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो कि उसके हिंदुस्तानी होने की पुष्टि करते हैं, लेकिन वो हिंदुस्तानी नहीं है। अब हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वो किस मकसद से भारत आया था?”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story