
x
शादी समारोहों में शामिल होकर लौट रहे थे।
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पत्थर लगने से उनकी कार के सामने का शीशा टूट गया है।
कार में विधायक आगे की सीट पर थे, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक, यह मामला बरायठा थाना क्षेत्र के करई गांव के पास का है। यह वारदात उस समय हुई जब विधायक लोधी अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आयोजित शादी समारोहों में शामिल होकर लौट रहे थे।
बंडा विधानसभा दमोह संसदीय क्षेत्र में आता है, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। बंडा विधायक लोधी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि वह शनिवार रात विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादी समारोहों में शामिल होने गए थे। जब वे लौट रहे थे तभी सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती कार पर पत्थर मारा। वे आगे की सीट पर बैठै थे और कार के सामने वाले कांच पर आकर पत्थर लगा, जिससे कांच टूट गया। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
Tagsबंडा विधायकमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश पुलिसवीरेंद्र सिंह लोधीBanda MLAMadhya PradeshMadhya Pradesh PoliceVirendra Singh Lodhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





