भारत

घर के बाहर बैंड बाजा, पिता सारा पैसा एक बेटे को देना चाहते थे, पूरा इलाका हैरान

jantaserishta.com
21 Jun 2024 3:05 PM IST
घर के बाहर बैंड बाजा, पिता सारा पैसा एक बेटे को देना चाहते थे, पूरा इलाका हैरान
x

सांकेतिक तस्वीर

छोटे बेटे के इस कारनामे को देख मामला फिर से पंचायत पहुंच गया।
गोड्डा: झारखंड के गोड्डा से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने छोटे बेटे को बराबर की संपत्ति देने से इनकार कर दिया तो बेटे ने भी पिता से पैसे निकलवाने के लिए खास जुगाड़ निकाल लिया। बेटा घर के बाहर बैंड बाजा लेकर पहुंच गया और कई घंटों तक बैंड बजवाता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटे की पहचान ओम प्रकाश के तौर पर हुई है।
महूरा में उनकी पुशतैनी जमीन थी। इसे रेलवे निर्माण कार्य के लिए सरकार ने खरीद लिया और ओम प्रकाश के पिता को करोड़ो रुपए दिए। ओम प्रकाश की मानें तो पहले तो उनके पिता ने इन रुपयों को दोनों बेटों में बराबर बांटने का फैसला लिया। हालांकि बाद में वह अपने फैसले से पलट गए। ओम प्रकाश ने बताया कि वह सारा पैसा अपने बड़ बेटे को देना चाहते थे।
ओम प्रकाश रकम में हिस्सा पाने के लिए पंचायतच के पास गए फिर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन कहीं बात नहीं बनी। इसके बाद ओम प्रकाश ने अनोखी तरकीब ढूंढी। वह बैंड बाजा लेकर पूरे मोहल्ले में घूमता रहा और फिर अपने घर के बाहर पहुंच गया। वह यहां घंटों तक बैंड बाजा बजवाता रहा।
छोटे बेटे के इस कारनामे को देख मामला फिर से पंचायत पहुंच गया। पंचायत में फैसला हुआ कि पिता को दोनों बेटों को बराबर पैसे देने पड़ेंगे। वहीं ओम प्रकाश ने कहा है कि जब तक उनके पिता उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं करते, तब तक वह इसी तरह बैंड बजवाते रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story