भारत
बैंड-बाजा बारात और मौत...शादी में डांस करने के दौरान युवक की मौत
jantaserishta.com
26 Feb 2023 3:20 PM IST

x
देखें LIVE वीडियो.
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना में अपने रिश्तेदार की शादी में डांस करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात को हुई। महाराष्ट्र का मूल निवासी मुट्यम हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में एक रिश्तेदार की शादी के रिसेप्शन में नाच रहा था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में, युवक जश्न के मूड में नजर आ रहा है और मेहमानों की मौजूदगी में अपने पसंदीदा गाने पर डांस कर रहा है। डांस करते-करते वह अचानक गिर पड़ा। मेहमानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने कहा कि युवक को दिल का दौरा पड़ा होगा।
तेलंगाना में चार दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 22 फरवरी को हैदराबाद के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान 24 वर्षीय एक पुलिस कॉन्स्टेबल की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।
Tagsतेलंगानातेलंगाना न्यूज़तेलंगाना पुलिसडांसडांस वीडियोडांस मौत वीडियोशादीtelanganatelangana newstelangana policedancedance videodance death videomarriage
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





