भारत

30 सितंबर तक नदियों से बालू खनन पर लगी रोक

jantaserishta.com
2 July 2023 10:21 AM IST
30 सितंबर तक नदियों से बालू खनन पर लगी रोक
x

DEMO PIC 

पटना: बिहार में शनिवार से अगले तीन महीने तक नदियों से बालू (रेत) खनन पर रोक लगा दी गई। ऐसे में भवन निर्माण में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
एक अधिकारी ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर राज्य की नदियों से बालू खनन पहली जुलाई से 30 सितंबर तक के लिए बंद हो गया है। हालांकि, निर्माण कार्यों में बालू की आपूर्ति जारी रखने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों को बालू का बफर स्टॉक रखने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि खान और भूतत्व विभाग के निर्देश पर करीब पांच दिन पहले तक 17 लाख सीएफटी बालू का बफर स्टॉक सुरक्षित कर लिया गया था। विभाग के अधिकारी ने बताया कि सभी जिलों से बालू स्टॉक की अद्यतन स्थिति मांगी गई है। स्टॉक के आधार पर ही बालू आपूर्ति की जाएगी। अगले एक-दो दिनों के अंदर सभी जिलों से बालू के स्टॉक की जानकारी मिल जाएगी। एनजीटी के आदेश पर हर साल एक जुलाई से 30 सितंबर तक बालू का खनन बंद रहता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story