विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी: इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 27 मार्च से हट जाएगी रोक, मोदी सरकार का फैसला

नई दिल्ली: विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा राहत मिलने वाली है। 27 मार्च से इंटरनेशनल फ्लाइटों को संचालित करने की अनुमति मिल गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है कि 27 मार्च से फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को संचालित किया जा सकता है। इससे पहले 15 जनवरी को इंटरनेशनल फ्लाइट्स को संचालित करने की योजना बनाई गई थी लेकिन कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए रोक दिया गया था लेकिन अब कोरोना की तीसरी लहर को पीक गुजर चुका है। ऐसे में सिविल एविएशन मंत्रालय ने फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करने की अनुमति दे दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





