भारत

लव जिहाद कानून की महत्वपूर्ण धाराओं पर रोक, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी ये सरकार

jantaserishta.com
27 Aug 2021 8:19 AM IST
लव जिहाद कानून की महत्वपूर्ण धाराओं पर रोक, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी ये सरकार
x
राज्य सरकार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति देकर जानकारी दी गई है.

गुजरात हाईकोर्ट ने बीते सप्ताह राज्य के लव जिहाद कानून की महत्वपूर्ण धाराओं पर रोक लगा दी थी. इसी मामले में गुरुवार को फिर से कोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के रुख के बाद गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जाने का फैसला किया है. गुजरात सरकार सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देगी. राज्य सरकार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति देकर जानकारी दी गई है. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा है कि लव-जिहाद कानून सरकार का राजनीतिक एजेंडा नहीं है.

हाई कोर्ट में एडवोकेट जनरल ने मांग की कि कानून की धारा-5 का शादी के साथ कोई लेना-देना नहीं है. दरअसल, धारा-5 के मुताबिक, अगर किसी को भी दूसरे धर्म में शादी करनी हो तो उसे जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति लेनी अनिवार्य किया गया है.
धारा-5 को राइट टू प्राइवेसी और फ्रीडम ऑफ रिलीजन के आधार पर हाई कोर्ट ने गैरक़ानूनी मानते हुए रोक लगायी थी. हाईकोर्ट ने ये फैसला जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनाया था. जमीयत ने इस कानून पर रोक लगाने की मांग की थी. गुजरात सरकार ने इसी साल 15 जून को कथित लव जिहाद को रोकने के लिए 'गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम 2021' लागू किया था.
बता दें कि याचिका पर फैसला देते हुए हाईकोर्ट ने कानून की धारा- 3,4,5 और 6 के संशोधनों को लागू करने पर रोक लगा दी थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि पुलिस में FIR तब तक दर्ज नहीं हो सकती, जब तक यह साबित नहीं हो जाता कि शादी जोर-जबरदस्ती से और लालच में फंसाकर की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story