जुम्मे की नमाज पर रोक: भारत की कई घटनाओं पर पाकिस्तान ने कसा तंज, कह दी ये बात

नई दिल्ली: हरियाणा के गुड़गांव में स्थानीय प्रशासन ने हाल ही में स्थानीयों के विरोध का हवाला देते हुए 37 अलग-अलग स्थानों पर जुम्मे की नमाज अदा करने पर रोक लगाई है. इस प्रतिबंध को लेकर सीमा पार से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसकी निंदा करते हुए बयान जारी किया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सरकार उत्तर प्रदेश और हरियाणा के भाजपा शासित राज्यों में संघ परिवार के कट्टरपंथियों और अधिकारियों की मिलीभगत द्वारा मस्जिदों पर हमलों और तोड़फोड़ के चलते चिंतित है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





